ePaper

तेजस्वी यादव ने फेसबुक पोस्ट कर केंद्र की मोदी सरकार पर लगाये संगीन आरोप, पढ़ें

Updated at : 30 Jun 2017 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने फेसबुक पोस्ट कर केंद्र की मोदी सरकार पर लगाये संगीन आरोप, पढ़ें

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को फेसबुक पर पोस्ट कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कई संगीन आरोप लगाये हैं. क्या लिखा है उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में.. आइए देखें- सभी न्यायप्रिय लोग इस बात को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं कि देश में व्याप्त लगभग […]

विज्ञापन

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को फेसबुक पर पोस्ट कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कई संगीन आरोप लगाये हैं. क्या लिखा है उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में.. आइए देखें-

सभी न्यायप्रिय लोग इस बात को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं कि देश में व्याप्त लगभग हर क्षेत्र और सरोकार में हताशा और निराशा की डरावनी छवियों का विश्लेषण कैसे करें? प्रधानमंत्री के तमाशेवाली ‘न्यू इंडिया’ ने ‘महान भारत’ की आस्था, मूल्यों और प्राथमिकताओं को गंभीर संकट में डाल दिया है. केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा नफरत, घृणा और भेदभाव/उत्पीड़न की विचारधारा के समर्थकों को हर प्रकार की मदद प्रदान कर प्रोत्साहित किया जा रहा है. उनके द्वारा प्रायोजित गुंडे गाय, धर्म, राष्ट्रवाद और आस्था-विश्वास के नाम पर निर्दोष लोगों का कत्ल कर रहे हैं. केंद्रीय हुकूमत द्वारा पोषित ये हिंसक भीड़ निडर होकर ‘कानून के राज’ का गला घोंट रही हैं. संघ और भाजपा के द्वारा प्रोत्साहित भीड़ ने पूरे देश को डर के गणतंत्र में तब्दील कर दिया है. हर कोई यह डरावना संयोग देख सकता है कि ऐसे सभी घृणित कृत्य भाजपा शासित राज्यों में हो रहे हैं. भोजन की विविधता, भिन्न पोशाक और अलग पूजा पद्धति-प्रतीकों की उपासना के नाम पर लोगों की हत्याएं हो रही हैं. असहमति और विरोध के स्वर चाहे विपक्ष के हों या मीडिया के छोटे-से समूह से दिल्ली की सत्ता पर बैठे लोगों को यह नागवार गुजरता है. कुल मिलाकर पूरे देश में एक भयावह अराजक माहौल है. मंदसौर और सहारनपुर जैसी दिल दहला देनेवाली घटनाएं हो रही हैं और प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के मंत्रीगण योग के तमाशे में व्यस्त हैं. मोदी फेस्ट के नाम पर तीन वर्षों के असफल कार्यकाल को अरबों रुपये के ‘ऑप्टिकल भ्रम’ से ढंकने का उत्सव मनाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन