बिहार सरकार ने किया 153 सीडीपीओ का तबादला, जानें कौन कहां गया, देखें पूरी लिस्ट

पटना : बिहार सरकार ने एक ही जगह पर वर्षों से जमे अधिकारियों का तबादला करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में सबसे पहले बाल विकासपरियोजना पदाधिकारी सीडीपीओ का ट्रांसफर किया गया है. बिहार सरकार ने अपने जारी अधिसूचना में 153 सीडीपीओ का तबादला किया है. जानकारी के मुताबिक इसकी अधिसूचना समाज कल्याण विभाग […]
पटना : बिहार सरकार ने एक ही जगह पर वर्षों से जमे अधिकारियों का तबादला करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में सबसे पहले बाल विकासपरियोजना पदाधिकारी सीडीपीओ का ट्रांसफर किया गया है. बिहार सरकार ने अपने जारी अधिसूचना में 153 सीडीपीओ का तबादला किया है. जानकारी के मुताबिक इसकी अधिसूचना समाज कल्याण विभाग की अपर सचिव द्वारा जारी की गयी है. बिहार सरकार के समाज कल्याण वेबसाइट्स पर दी गयी जानकारी के मुताबिक सीवान, मधेपुरा, सीतामढ़ी, पूर्णिया, बेगूसराय, नवादा, मुजफ्फरपुर और राजधानी पटना सहित और भी कई जिलों के सीडीपीओ का तबादला किया गया है.
सरकारी आदेश के मुताबिक तीन वर्षों की अवधि पूरी करने के बाद इनका ट्रांसफर किया गया है. सभी सीडीपीओ को यह आदेश दिया गया है कि जल्द से जल्द अपने नये स्थान पर योगदान कर विभाग को रिपोर्ट प्रेषित करें. आदेश में यह भी निर्देश दिया गया है कि जुलाई माह का उनका वेतन नयी जगहों से प्राप्त होगा.
यहां देंखे तबादले और नाम के साथ स्थान की पूरी लिस्ट –
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




