रोने पर पिता ने ढाई साल की बेटी को पीट कर मार डाला, गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पंडौल (मधुबनी): बिहार के मधुबनी में पंडौल थाना क्षेत्र के सरिसबपाही पश्चिमी गांव में शनिवार को पिता ने रोने पर ढाई साल की बेटी को पीट कर मार डाला. मृत बच्ची की मां के बयान पर पति, सास और ससुर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ग्रामीणों ने आरोपित पिता को पकड़ कर पुलिस के […]
विज्ञापन
पंडौल (मधुबनी): बिहार के मधुबनी में पंडौल थाना क्षेत्र के सरिसबपाही पश्चिमी गांव में शनिवार को पिता ने रोने पर ढाई साल की बेटी को पीट कर मार डाला. मृत बच्ची की मां के बयान पर पति, सास और ससुर पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ग्रामीणों ने आरोपित पिता को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मां आशा देवी ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि किसी बात को लेकर बच्ची सोनाली रोने लगी थी. इस पर पति लालबाबू साह बच्ची को पीटने लगा. विरोध करने पर सास गुलाब देवी, ससुर गणेश साह और पति उससे झगड़ा करने लगे. सभी उसे व उसकी बच्ची के साथ मारपीट करने लगे.
हल्ला होने पर आस-पास के लोग पहुंचे और बच्ची को सरिसब पाही के एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम ही बच्ची के साथ वह ससुराल आयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










