ePaper

राष्ट्रपति चुनाव : बिहार के सारण जिले के निवासी लालू प्रसाद यादव ने भी भरा नामांकन

Updated at : 21 Jun 2017 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव : बिहार के सारण जिले के निवासी लालू प्रसाद यादव ने भी भरा नामांकन

नयीदिल्ली : आगामी 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए लालू प्रसाद यादव ने नामांकन भरा है लेकिन ये राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष नहीं है बल्कि बिहार के सारण जिले के निवासी है जिन्होंने बुधवार को नामांकन दायर किया. लोकसभा सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव ने नामांकन पत्र […]

विज्ञापन

नयीदिल्ली : आगामी 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए लालू प्रसाद यादव ने नामांकन भरा है लेकिन ये राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष नहीं है बल्कि बिहार के सारण जिले के निवासी है जिन्होंने बुधवार को नामांकन दायर किया. लोकसभा सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव ने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए मतदाता के तौर पर पंजीकृत संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि की प्रति और 15000 रुपये जमानत राशि जमा की है.

संयोगवश ये बिहार से ही आते हैं और सारण जिले के निवासी हैं. बुधवार को दो लोगों ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरा जिसमें लालू प्रसाद यादव के अलावा तमिलनाडु के धरमपुरी जिले के अग्नि श्रीरामचंद्रन शामिल है. सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक 25 लोग राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के लिये नामांकन दायर कर चुके हैं. राष्ट्रपति चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन छह लोगों ने नामांकन दायर किया. जिसमें मुंबई के पटेल दंपति-सायरा बानो मोहम्मद पटेल और मोहम्मद पटेल अब्दुल हामिद शामिल हैं.

इसके अलावा तमिलनाडु केके पद्मराजन, मध्य प्रदेश के आनंद सिंह कुशवाहा, तेलंगाना केए बाला राज और पुणे के कोंडेकर विजयप्रकाश ने भी राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया. हालांकि, इन सभी का नामांकन रद्द होना तय माना जा रहा है, क्योंकि इसके लिए निर्वाचक मंडल में से 50 प्रस्तावकों और प्रस्ताव के इतने ही समर्थकों के दस्तखत की अनिवार्य शर्त है. लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों की विधानसभों के निर्वाचित सदस्य राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में शामिल होते हैं.

राष्ट्रपति चुनाव : महागंठबंधन में फूट, नीतीश ने दिया कोविंद को समर्थन, विपक्ष की बैठक में भाग नहीं लेगा जदयू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन