राज्य में 1.93 करोड़ पौधे लगेंगे, वन पोषक करेंगे रखवाली

राज्य में मनरेगा से वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक करोड़ 93 लाख 27 हजार 200 पौधे लगाये जायेंगे. बीते वर्ष से 16 लाख अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
मनोज कुमार, पटना राज्य में मनरेगा से वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक करोड़ 93 लाख 27 हजार 200 पौधे लगाये जायेंगे. बीते वर्ष से 16 लाख अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इन पौधों की रखवाली का जिम्मा वन पोषकों को दिया गया है. सरकारी और निजी जमीन पर पांच वर्षों तक पौधों की वन पोषक रखवाली करेंगे. मधुबनी, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक पौधे लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित है. अरवल, लखीसराय, शेखपुरा, शिवहर जिले में दो लाख से कम पौधे लगाये जाने हैं. बीते वर्ष से 16 लाख अधिक पौधे लगेंगे बीते वर्ष एक करोड़ 77 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य था. विभाग के अनुसार, इस लक्ष्य से अधिक पौधे लगाये जा चुके हैं. इसके पूर्व 2023-24 में एक करोड़ 61 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य था. इसमें लक्ष्य से अधिक एक करोड़ 67 लाख पौधे लगाये गये थे. विभाग की ओर से बताया गया कि 80 से 85 फीसदी पौधे जीवित रहे. 17% हरियाली करने के लक्ष्य से पौधारोपण राज्य में अभी 15 फीसदी से अधिक हरियाली है. इसे 17 फीसदी तक किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसी लक्ष्य से मनरेगा से पौधरोपण की संख्या साल दर साल बढ़ायी जा रही है. पौधों को जीवित रखने की भी पहल की जा रही है. वर्ष 2000 में झारखंड बंटवारे के बाद बिहार में नौ फीसदी ही हरियाली रह गयी थी. इन जिलों में लगाये जायेंगे पौधे जिलापौधों की संख्या अररिया506400 अरवल153600 औरंगाबाद 484800 बांका436800 बेगूसराय 520800 भागलपुर 571200 भोजपुर542400 बक्सर326400 दरभंगा739200 गया768300 गोपालगंज552000 जमुई364800 जहानाबाद211200 कैमूर350400 कटिहार554400 खगड़िया 271200 किशनगंज300000 लखीसराय182400 मधेपुरा384000 मधुबनी926400 मुंगेर230400 मुजफ्फरपुर895200 नालंदा552000 नवादा436800 पश्चिम चंपारण727200 पटना741600 पूर्वी चंपारण950400 पूर्णिया552000 रोहतास549600 सहरसा 324600 समस्तीपुर830400 सारण763200 शेखपुरा 117600 शिवहर 127200 सीतामढ़ी619200 सीवान 679200 सुपौल417600 वैशाली667200
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




