निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स में दी जा रही है जबरदस्त छूट, जल्द करें भुगतान, ये रहा लिंक…

Updated:
विज्ञापन

निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स में दी जा रही है जबरदस्त छूट

Patna News: पटना वालों के लिए खुशखबरी है. अगर आप अभी तक संपत्ति कर जमा नहीं किए हैं तो रविवार तक जरूर कर दें. अगर आप ऐसा करते हैं तो भुगतान में पांच प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. आपको छूट का लाभ देने के लिए नगर निगम पटना रविवार को भी काउंटर खुला रखेगा.

विज्ञापन

Patna News: पटना वालों के लिए खुशखबरी है. अगर आप अभी तक संपत्ति कर जमा नहीं किए हैं तो रविवार तक जरूर कर दें. अगर आप ऐसा करते हैं तो भुगतान में पांच प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. आपको छूट का लाभ देने के लिए नगर निगम पटना रविवार को भी काउंटर खुला रखेगा. बता दें कि पटना नगर निगम द्वारा पहली बार क्यूआर कोड लगी डिमांड सभी वार्डों में भेज दी गई है.

घर-घर जाकर निगमकर्मी करा रहें भुगतान

ऐसा बताया जा रहा है कि नगर निगम कर्मी घर- घर जाकर आमजनों से प्रोपर्टी टैक्स का भुगतान करवा रहे हैं. निगम द्वारा यह डिमांड हर व्यक्ति के टैक्स के अनुसार तैयार किया गया है. क्यूआर कोड को स्कैन करते ही आमजन को अपनी बकाया राशि की जानकारी मिल जा रही है. व्यक्ति आसानी से उसे pay भी कर दे रहे हैं.

इस लिंक के माध्यम से कर सकते हैं भुगतान

पटना नगर निगम द्वारा आमजन की सुविधा के लिए टैक्स काउंटर पर कियोस्क की सुविधा भी प्रदान की जा रही है. जिसमें आमजन खुद से सम्पत्ति कर का भुगतान कर रहे हैं. अपने संपत्ति शुल्क का भुगतान नगर निगम की बेवसाइट https://www.pmc.bihar.gov.in/Home.aspx एवं https://pmcptax.bihar.gov.in/pmc/public पर जाकर सीधे कर सकते हैं.

अप्रैल से 30 जून तक पांच प्रतिशत का लाभ, जुलाई से सितंबर तक कोई लाभ एवं कोई पेनाल्टी नहीं लगेगी. इसके बाद अक्टूबर से मार्च प्रतिमाह 1.5 प्रतिशत की पेनाल्टी देनी होगी.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन