ePaper

पटना सहित 17 नगर निगम में वोटिंग जारी, जानें पटना में दिन के 1 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान...

Updated at : 28 Dec 2022 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
पटना सहित 17 नगर निगम में वोटिंग जारी, जानें पटना में दिन के 1 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान...

Bihar Nagar Nika Chunav लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी यहां पर ही मतदान किया. बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी, सांसद रविशंकर प्रसाद और सीपी ठाकुर ने भी पटना में वोटिंग की.

विज्ञापन

Bihar Nagar Nika Chunav बिहार के नगर निकायों में चुनाव के दूसरे दौर का मतदान जारी है. पटना सहित प्रदेश के दूसरे नगर निगमों में बुधवार को वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है. पटना जिला निर्वाचन शाखा से जारी आंकड़े के मुताबिक दिन के 1 बजे तक पटना में 19.68 फीसदी मतदान हुआ है. 22.53 फीसदी पुरूष जबकि 18.84 फीसदी महिलाओं ने दोपहर 1 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. पटना में दूसरे दिन के मुकाबले आज सुबह-सुबह ज्यादा ठंड देखी गई है और इसका असर मतदान भी देखा जा रहा है. हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ते जाएगा वोटिंग परसेंट में बढ़ोतरी की उम्मीद है.                                 

बिहार के सबसे बड़े नगर निगम पटना नगर निगम में आला दिग्गज हस्तियों ने वोट डाला. राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना के वेटनरी कैंपस कॉलेज में मतदान किया. इस मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र भी बनाया गया है. लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी यहां पर ही मतदान किया. बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी, सांसद रविशंकर प्रसाद और सीपी ठाकुर ने भी पटना में वोटिंग की. राज्य के सभी नगर निगमों के मेयर,डिप्टी मेयर और पार्षद चुनने के लिए वोट डाले जा रहे हैं. पटना के साथ ही राज्य के 17 नगर निगमों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. 30 दिसंबर को मतगणना होगी और देर शाम तक नतीजे आ जाएंगे. इससे पहले अक्टूबर में राज्य में नगर निकायों के चुनाव होने थे लेकिन हाईकोर्ट के फैसले के बाद चुनाव को स्थगित कर दिया गया था.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन