बिहार में 'पठान' पर बवाल: भागलपुर में दंगा नियंत्रण वाहन की तैनाती, पुलिस छावनी में बदला सिनेमाघर

Pathan Movie In Bihar: पठान फिल्म बुधवार को रीलिज हो रही है. विवादों में घिरे इस फिल्म को नहीं दिखाने की मांग लेकर बजरंगदल के कार्यकर्ता भागलपुर के सिनेमाघर पहुंचे और मुख्य गेट पर नारेबाजी की.
Pathan Movie In Bihar: पठान फिल्म आज यानी बुधवार को रीलिज हो गयी. बिहार के सिनेमाघरों में भी ये फिल्म दिखाई जा रही है. इस बीच कई जगहों पर सिनेमाघरों में इसका विरोध भी देखने को मिल रहा है. भागलपुर में रीलिज होने के एक दिन पहले शुरू हुआ विरोध रीलिज होने के दिन भी जारी रहा. वहीं पठान फिल्म देखने के लिए दर्शकों का उत्साह भी कम नहीं है. लोग इस फिल्म को देखने में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं.
भागलपुर के दीपप्रभा टॉकिज में बुधवार को शाहरूख खान की फिल्म पठान रीलिज हो रही है. शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान काफी विवादों में घिरी रही है. भागलपुर में इस फिल्म का विरोध रीलिज होने से एक दिन पहले भी हुआ. वहीं बुधवार को फिल्म शुरू होने से ठीक पहले बजरंग दल के सदस्यों ने सिनेमाघर के मुख्य द्वार पर धरना दिया और नारेबाजी की.
पठान फिल्म का विरोध करने बजरंगदल के कार्यकर्ता दीपप्रभा टॉकिज के सामने पहुंचे तो पुलिस बल की मुश्किलें बढ़ गयी. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पठान मूवी को नहीं दिखाने की मांग की और इसे हिंदु आस्था के साथ खिलवाड़ बताया. वहीं विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती सिनेमाघर के बाहर की गयी थी.
विरोध में किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए करीब 10 बजे सुबह दंगा नियंत्रण वाहन को भेजा गया. जिसमें सवार होकर आई स्पेशल फोर्स को तैनात किया गया. वहीं बजरंगदल के कार्यकर्ता विरोध पर अड़े रहे. इस बीच दर्शकों में टिकट लेने की होड़ लगी रही. बता दें कि एक दिन पहले मंगलवार की देर शाम कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर में लगे पोस्टर को फाड़कर जला दिया था.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




