ePaper

पटना के इस हड्डी अस्पताल में अब 566 रुपये में होगा सीटी स्कैन, मरीजों को मिली राहत

Updated at : 23 Jun 2021 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
पटना के इस हड्डी अस्पताल में अब 566 रुपये में होगा सीटी स्कैन, मरीजों को मिली राहत

शहर के शास्त्री नगर स्थित राजवंशी नगर एलएनजेपी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लग जाने से अब मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा. अस्पताल में ही कम दरों पर मरीज का स्कैन किया जायेगा. इसकी शुरुआत 566 रुपये से की गयी है.

विज्ञापन

पटना. शहर के शास्त्री नगर स्थित राजवंशी नगर एलएनजेपी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लग जाने से अब मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा. अस्पताल में ही कम दरों पर मरीज का स्कैन किया जायेगा. इसकी शुरुआत 566 रुपये से की गयी है.

मशीन से कुल 24 तरह की जांच होगी, जिसके लिए अलग-अलग शुल्क है. फुल बॉडी स्कैन करवाने में 3773 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, अस्पताल में जो 566 रुपये की जांच की जा रही है, वह प्राइवेट अस्पतालों में 1900 से 2000 रुपये के बीच की जाती है.

मंगलवार को प्राइवेट, पब्लिक एंड पार्टनरशिप के तहत सीटी स्कैन का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया. इसकी लागत करीब 1.50 करोड़ रुपये से अधिक है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में राजवंशी नगर हड्डी अस्पताल को कई सुविधाएं और मिलेंगी.

ट्रॉमा सेंटर बनने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. अस्पताल के निदेशक डॉ सुभाष चंद्र ने कहा कि सीटी स्कैन मशीन लग जाने से प्राइवेट संस्थान की मनमानी नहीं चलेगी.

आइजीआइएमएस में दो माह में ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा

जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत शहर के आइजीआइएमएस अस्पताल में नीम हकीम अभियान की शुरुआत मंगलवार को की गयी. इसका उद्घाटन पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री नीरज सिंह बबलू व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने किया.

इसके तहत दोनों मंत्रियों ने संस्थान परिसर में काफी संख्या में नीम आदि के पौधे लगाये. मौके पर मंत्री नीरज सिंह ने कहा कि अगले दो महीने में आइजीआइएमएस में 551 नीम आदि के पौधे लगाये जायेंगे. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आइजीआइएमएस में बन रहे 500 बेड के नये बिल्डिंग का निरीक्षण किया.

मंत्री ने ऑक्सीजन लिक्विड प्लांट का भी मुआयना किया. संस्थान में 551 नीम के पौधों के अलावा ऑक्सीजन लिक्विड प्लांट और 500 बेड के नये अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण किया. इसके बाद मंत्री ने 1200 बेड के लिए प्रस्तावित नये अस्पताल का भी निरीक्षण किया.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन