Nitish Kumar: महाअष्टमी पर सीएम नीतीश कुमार ने की देवी पूजा, राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

NitishKumar
Nitish Kumar: नवरात्रि की महाअष्टमी पर पटना शहर भक्ति और आस्था में डूबा रहा. इसी अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राजधानी के प्रमुख शक्तिपीठों में पहुंचे और मां दुर्गा से बिहार की शांति, समृद्धि और प्रगति की प्रार्थना की.
Nitish Kumar: नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी और मारूफगंज स्थित मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मां शीतला, बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी के साथ अन्य देवी स्थलों पर माथा टेका. मंत्रोच्चार और वैदिक रीति से सम्पन्न इस पूजा में उन्होंने पूरे राज्य के लिए सुख, शांति और प्रगति की कामना की.
शीतला माता और पटनदेवी मंदिरों में पूजा

महाअष्टमी के दिन मुख्यमंत्री सबसे पहले अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने परंपरागत विधि-विधान से पूजा की. इसके बाद वे पटना सिटी के बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी मंदिरों में भी पहुंचे. दोनों मंदिरों को पटना की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है और नवरात्रि में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. मुख्यमंत्री ने यहां भी राज्यवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की.
मारूफगंज और दलहट्टा में मां दुर्गा की आराधना
पूजा-अर्चना के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी मंदिर और दलहट्टा देवी जी मंदिर में भी दर्शन किया. यहां भी उन्होंने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा की और बिहार की तरक्की और जनता की मंगलकामना की.

सम्मान और स्वागत
मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री का विशेष स्वागत किया गया. समिति की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, पाग और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया. इस सम्मान को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं.
प्रशासनिक और धार्मिक माहौल
पूजा-अर्चना के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार और कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा मौजूद रहे. इसके अलावा आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी वहां उपस्थित थे.
Also Read: Bihar News: बिहार में एआई कृषि रेडियो लॉन्च,किसानों को मिलेगी मौसम,मंडी और योजनाओं की जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




