गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में नहीं जायेंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2022 7:32 PM

विज्ञापन

इस बैठक में झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अमित शाह की बैठक से किनारा कर लिया है. बिहार की तरफ से बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी शामिल होंगे.

विज्ञापन

पटना. केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से 17 दिसंबर को कोलकाता में ईस्टर्न जोनल सिक्युरिटी काउंसिल की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे. बंगाल सचिवालय नबन्ना में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. इस बैठक में झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अमित शाह की बैठक से किनारा कर लिया है. बिहार की तरफ से बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी शामिल होंगे.

वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी जायेंगे कोलकाता 

कोलकाता में होने वाली इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को भी शामिल होना था, लेकिन नीतीश कुमार लगातार केंद्रीय बैठकों में भौतिक रूप से शामिल होने से परहेज कर रहे हैं. पिछले दिनों जी20 को लेकर पीएम मोदी की ओर से बुलाये गये बैठक में भी नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए हैं. वैसे बाद में हुई ऑन लाइन बैठक में शामिल हुए थे. नीतीश ने एक बार फिर अमित शाह की बैठक से किनारा कर लिया है. इस अहम बैठक में नीतीश कुमार की जगह बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी शनिवार को कोलकाता जाएंगे. पश्चिम बंगाल में तेजस्वी यादव की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होगी.

बिहार के हित की जो भी बातें हैं उसे रखने का काम करेंगे

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने ईस्ट जोन के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है. बैठक में पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओड़िसा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. पश्चिम बंगाल में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए उनके साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी कोलकाता जा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बैठक में बिहार के हित की जो भी बातें हैं उसे केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखने का काम करेंगे और बिहार का जो बकाया है उसके बारे में अमित शाह से बात करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन