Bihar Airport: 11500 करोड़ रुपये की लागत से बिहार में बनेगा 15 एयरपोर्ट, देखें आपके जिले के पास के हवाई अड्डा का नाम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Mar 2025 7:14 PM
प्रतीकात्मक फोटो
Airports in Bihar: नीतीश कुमार की सरकार बिहार में हवाई यात्रा को बढ़ावा देने के लिए 15 नए एयरपोर्ट बनाने की योजना पर काम कर रही है. सरकार ने इस वर्ष के बजट में हवाई अड्डों के निर्माण के लिए 11500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है.
Airports in Bihar: सीएम नीतीश कुमार की सरकार बिहार में हवाई यात्रा सर्विस को विस्तार देने के लिए कुल 15 नए एयरपोर्ट शुरू करने की योजना पर जोर-शोर से काम कर रही है. बिहार में फिलहाल पटना, गया और दरभंगा में एयरपोर्ट है, जहां से यात्री फ्लाइट पकड़ सकते हैं. इन तीनों में से सिर्फ पटना एयरपोर्ट से ही लोग देश के बड़े एयरपोर्ट्स के लिए फ्लाइट ले पा रहे हैं. दरभंगा और गया से फ्लाइट सेवाएं केवल कुछ शहरों तक ही सीमित हैं. बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया था कि पूर्णिया में एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जल्द ही सीमांचल क्षेत्र से भी विमान सेवा शुरू हो जाएगी.
इन इलाकों में बनेगा एयरपोर्ट
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में अपने बजट भाषण में घोषणा की कि नीतीश सरकार नालंदा के राजगीर, भागलपुर के सुल्तानगंज और पूर्वी चंपारण के रक्सौल में तीन नए एयरपोर्ट बनाने जा रही है. इसके अलावा राज्य में सात छोटे एयरपोर्ट का भी निर्माण किया जायेगा. छोटे हवाई अड्डों के लिए बिहार के जिन शहरों को चुना गया है, उनमें पश्चिम चंपारण का वाल्मीकिनगर, सुपौल का बीरपुर, मधुबनी, मुंगेर, सहरसा और मुजफ्फरपुर का नाम शामिल है. सम्राट चौधरी ने विधानसभा में यह भी बताया कि ये सभी एयरपोर्ट उडान योजना के तहत तय समय में बनाये जायेंगे.
पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विमान सेवा
विमान सेवा के विस्तार को लेकर बिहार सरकार प्रतिबद्ध है. सरकार ने 2025-26 के बजट में एयरपोर्ट विकास के लिए 11500 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं. सम्राट चौधरी ने अपने बजट भाषण में जिक्र किया कि जैसे ही पूर्णिया में टर्मिनल भवन तैयार होगा, विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया से विमान सेवा शुरू करने की योजना पर तेज गति से काम कर रही है.
केंद्र से मिल रहा सहयोग
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो केंद्रीय बजट पेश किया था उसमें राजगीर, भागलपुर और सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी दी थी. इसके अलावा बिहटा में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है,सरकार की योजना है कि वर्ष 2027 तक यहां से भी हवाई सेवा शुरू की जा सके. बिहटा हवाईअड्डा के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पिछले महीने रूस की एक कंपनी को ठेका दिया है. नीतीश सरकार ने बिहटा एयरपोर्ट के लिए 108 एकड़ जमीन दी है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: लगातार 48 घंटे बिहार के 7 जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
इसे भी देखें: Video: लालू यादव के क्या लगेंगे बिहार बीजेपी अध्यक्ष, सभापति के सवाल पर लगे ठहाके
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










