Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक संपन्न, कुल 21 एजेंडों पर लगी मुहर, जानें कब से शुरू होगा बजटसत्र
Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 21 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है. इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र पर मुहर लगी है. सरकार ने 24 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र बुलाया है.
पटना. बिहार सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कुल 21 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है. इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र पर मुहर लगी है. सरकार ने 24 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र बुलाया है. नीतीश कैबिनेट ने उद्योग विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, पथ निर्माण विभाग, वित्त विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई है. बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों अपनी समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं. जिसके कारण लंबे अंतराल के बाद कैबिनेट बैठक हुई. इससे पहले कैबिनेट बैठक 13 जनवरी को हुई थी.
नीतीश कुमार कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में 321 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी है. राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, सदर और अनुमंडल अस्पतालों में मरीजों के वस्त्रों की आपूर्ति, उसकी धुलाई तथा भवनों की साफ-सफाई जीविका दीदी करेंगी. कैबिनेट बैठक में इसकी सहमति दी गयी है.

कैबिनेट की बैठक में राज्य के 10 शहरों के प्लानिंग एरिया की स्वीकृति दी गई. इन शहरों में अरवल, सुपौल, सोनपुर, शेखपुरा, बांका, गोपालगंज, जहानाबाद, मधेपुरा, नवादा और भागलपुर शामिल है. विभिन्न विभागों में 321 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










