ePaper

Chhapra: दंगल प्रतियोगिता में नौ पहलवान बने विजेता, बिहार, यूपी और नेपाल के पहलवान हुए थे शामिल

Updated at : 08 Nov 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Chhapra: दंगल प्रतियोगिता में नौ पहलवान बने विजेता, बिहार, यूपी और नेपाल के पहलवान हुए थे शामिल

Chhapra: छठ पूजा के सुबह के अर्घ के बाद शुक्रवार को अहियापुर के विजयी छपरा में परंपरा के अनुसार दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Chhapra: छठ पूजा के सुबह के अर्घ के बाद शुक्रवार को अहियापुर के विजयी छपरा में परंपरा के अनुसार दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार, यूपी सहित नेपाल के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया. यहां नौ प्रतियोगिता हुई, जिसमें 18 पहलवान शामिल हुए. सभी ने दंगल प्रतियोगिता में बेजोड़ प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कई पहलवानों ने हारी हुई बाजी पलट दी. 

करीब 100 साल से हो रहा प्रतियोगता का आयोजन

बताया गया कि अहियापुर के विजय छपरा में करीब 100 वर्षों से छठ के मौके पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यहां हनुमान की ध्वजा पूजा के बाद दंगल का आयेाजन होता है. नौ पहलवानों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता हुई. पहली प्रतियोगिता में गोरखपुर के दिनेश पहलवान को नेपाल के अखिलेश यादव ने हरा कर जीत दर्ज की. दूसरी में मैनाटांड़ के लाल बहादुर ने बगहा के अवधेश यादव को पछाड़ कर विजयी हुए. तीसरी में पश्चिम चंपारण के दीया पहलवान ने बगहा के दिनेश पहलवान को हराया. चौथी में मैनाटार के भोला सहनी ने नरकटियागंज के भोला यादव को हराया. पांचवी में मैनाटार के भोला सहनी ने नरकटियागंज के भोला यादव को हराया. छठी में लक्षणदेव ठाकुर ने गोरखपुर के रामू यादव को हराया.सातवीं में धर्मपुर के दिनेश कुमार ने रसुलपुर के राजू को हराया, आठवीं में मैनाटार के लाल बहादुर ने नरकटियागंज के रितेश यादव को हराया, नौवीं में मैनाटांड़ के भोला सहनी ने बगहा के दिनेश को हराया. सभी विजयी पहलवानों को पुरस्कृत किया गया. 

आने वाले दिनों में होगा दंगल का विस्तार 

पूर्व जिला पार्षद दिलीप साह ने कहा कि यहां की दंगल प्रतियोगिता में बिहार के अलावा दूसरे राज्यों से पहलवान आते हैं. यह परंपरा वर्षों से कायम है. पूर्व मुखिया भरत राय ने कहा कि आने वाले दिनों में दंगल प्रतियोगिता का और विस्तार किया जाएगा.

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन