दरभंगा एयरपोर्ट पर मिलेगी नाइट लैंडिंग फैसिलिटी, कुहासे के कारण अब रद्द नहीं होगी फ्लाइट

Updated at : 19 Oct 2022 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा एयरपोर्ट पर मिलेगी नाइट लैंडिंग फैसिलिटी, कुहासे के कारण अब रद्द नहीं होगी फ्लाइट

दरभंगा एयरपोर्ट पर अगले कुछ माह में नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी. माना जा रहा है कि मार्च से पहले ही यह सुविधा यहां मिल जायेगी. सीएटी-1 लाइटिंग सिस्टम लग जाने से रात में भी विमानों का आवागमन हो सकेगा.

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट पर अगले कुछ माह में नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी. माना जा रहा है कि मार्च से पहले ही यह सुविधा यहां मिल जायेगी. सीएटी-1 लाइटिंग सिस्टम लग जाने से रात में भी विमानों का आवागमन हो सकेगा. साथ ही कोहरे के महीनों में व खराब रोशनी के दौरान भी विमानों का सुचारू आवागमन संभव हो सकेगा. इससे उड़ानों की संख्या बढ़ाने और नये शहरों से उड़ान सेवा शुरू करने में सुविधा होगी.

54 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

दरभंगा एयरपोर्ट पर रनवे के विस्तार और नाइट लैंडिंग फैसिलिटी की स्थापना के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा राज्य सरकार से मांगी गयी 24 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. इसमें 10 महीने का समय लगा. दरभंगा एयरपोर्ट पर सिविल इनक्लेव के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा राज्य सरकार से मांगी गयी 54 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है.

24 एकड़ जमीन सौंपी

सोमवार को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने इस जमीन का प्रभार अधियाची पदाधिकारी संयुक्त सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार को 24 एकड़ की शेष भूमि 17.10 एकड़ जमीन सौंप दी, ताकि वे इसे राज्य सरकार की ओर से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हस्तांरित कर सकें. कुल 60 करोड़ 27.56 लाख रुपये की लागत वाली 24 एकड़ जमीन दरभंगा हवाई अड्डा के लिए उपलब्ध करा दी गयी है. इसका वहन बिहार सरकार ने किया है.

इन मौजों की जमीन हुई अधिग्रहित

जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने कहा कि बेलादुल्लाह मौजा की 0.25 एकड़ भूमि (94 लाख तीन हजार 129 रुपये), बेला टुकड़ा नं -01 एवं 02, 6.65 एकड़ भूमि (प्राक्कलित राशि 14 करोड़ छह लाख 95 हजार 800 रुपए) व वासुदेवपुर में 17.10 एकड़ भूमि (45 करोड़ 26 लाख 57 हजार 47 रुपए) की कुल राशि 60 करोड़ 27 लाख 55 हजार 976 रुपये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन