बेगूसराय में धारदार हथियार से युवक की गर्दन काटा कर हत्या, दो आरोपित पुलिस हिरासत में

मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में गुरुवार को धारदार हथियार से गर्दन काट कर एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृत मो अरमान (18 वर्ष) गांव के ही मो इमाम अली का पुत्र था. इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मटिहानी. मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में गुरुवार को धारदार हथियार से गर्दन काट कर एक युवक की हत्या कर दी गयी. मृत मो अरमान (18 वर्ष) गांव के ही मो इमाम अली का पुत्र था. इस मामले में पुलिस दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मृतक के पिता ने बताया कि गांव के ही जावेद मोहम्मद, मो मिस्टर और नासिर सुबह लगभग सात बजे अरमान को घर से बुलाकर गांव के गाछी में मो काबिल के डेरा पर ले गये. वहां पर सबने एक साथ बैठ कर शराब पी. उसके बाद तीनों ने अरमान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.
अरमान वहां से भागा, तो तीनों आरोपित उसका लगभग 50 मीटर तक पीछा करते हुए हमला करते रहे. इससे वह सड़क पर गिर गया, तो आरोपितों ने उसकी हत्या कर दी. इस संबंध में मटिहानी थानाध्यक्ष ने बताया कि लगभग नौ से दस बजे के बीच परिजनों ने घटना की सूचना दी, तो पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सुबह में परिजनों को शव को सुपुर्द भी कर दिया गया है.
उन्होंने बताया कि परिजनों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है. पुलिस मो जावेद और मो मिस्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बहुत जल्द सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मो अरमान सात बहनों के बीच एकमात्र भाई था.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










