एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में हाइवोल्टेज ड्रामा, युवक ने छात्रा की मांग में भरा सिंदूर

Updated:
विज्ञापन
एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में हाइवोल्टेज ड्रामा, युवक ने छात्रा की मांग में भरा सिंदूर

Nawada News. रजौली अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल शनिवार को उस वक्त प्रेम प्रसंग के हाई-वोल्टेज ड्रामे का केंद्र बन गया, जब एक युवक ने सरेआम एक छात्रा की मांग में सिंदूर भर दिया.

विज्ञापन

अस्पताल परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल, घटना के बाद युवक मौके से हुआ फरार घंटों चली वार्ता के बाद छात्रा को परिजनों के साथ घर भेजा गया प्रतिनिधि, रजौली रजौली अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल शनिवार को उस वक्त प्रेम प्रसंग के हाई-वोल्टेज ड्रामे का केंद्र बन गया, जब एक युवक ने सरेआम एक छात्रा की मांग में सिंदूर भर दिया. इस अचानक हुई घटना से परिसर में मौजूद अन्य छात्राओं और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया. जैसे ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया, युवक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा. घटना की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 को दी गई. हालांकि, युवक की गिरफ्तारी या पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रेनिंग स्कूल की प्राध्यापिका ने तुरंत छात्रा के माता-पिता को संस्थान बुलाया. घंटों चली बंद कमरे की बातचीत के बाद छात्रा को उसके परिवार के सुपुर्द कर घर भेज दिया गया. सरकारी अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर के भीतर हुई इस सुरक्षा चूक ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों पर है.

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन