कार से टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर

Published by : UDAY KR BHARTI Updated At : 21 Jan 2026 7:01 PM

विज्ञापन

NAWADA NEWS.मंगलवार की रात हिसुआ- गया एनएस 82 पर स्थित गुरुचक पेट्रोल पंप के समीप ब्रेजा कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हिसुआ मंगलवार की रात हिसुआ- गया एनएस 82 पर स्थित गुरुचक पेट्रोल पंप के समीप ब्रेजा कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के सिंदुआरी गांव निवासी शालीग्राम पंडित के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई. हिसुआ सीएचसी में इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया. बताया गया कि भीषण दुर्घटना हुई लेकिन हेलमेट लगाये रहने की वजह से राजेश की जान बच गयी. बाइक और सवार दोनों काफी दूर फेंका गये थे. 112 पुलिस को सूचना के बाद पुलिस युवक को उठाकर हिसुआ अस्पताल पहुंचाया गया. परिजनों ने बताया कि राजेश इंटर विद्यालय हिसुआ के समीप स्टेशनरी की दुकान चलाता है. वह अपने परिजन से मिलकर वापस अपने घर लौट रहा था. पुलिस कार की पहचान करने सहित आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UDAY KR BHARTI

लेखक के बारे में

By UDAY KR BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन