लाइन सॉइंग विधि से धान रोपनी अपनाएं किसान, बढ़ेगी उपज और घटेगी लागत - जिला कृषि पदाधिकारी

Updated:
विज्ञापन
लाइन सॉइंग विधि से धान रोपनी अपनाएं किसान, बढ़ेगी उपज और घटेगी लागत : जिला कृषि पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

लाइन सॉइंग विधि से धान रोपनी अपनाएं किसान, बढ़ेगी उपज और घटेगी लागत : जिला कृषि पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

जिला कृषि पदाधिकारी ने कझिया गांव में लाइन सोइंग विधि से धान रोपाई का निरीक्षण किया. इस वैज्ञानिक पद्धति को अपनाकर किसान धान की उपज बढ़ा सकते हैं और खेती की लागत कम कर सकते हैं. विभाग आधुनिक तकनीकों से किसानों को जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है.

विज्ञापन

धान उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कृषि पदाधिकारी नवादा अजीत प्रकाश ने अकबरपुर प्रखंड की लेदहा पंचायत अंतर्गत कझिया गांव में प्रगतिशील किसान मनोज कुमार के खेत का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लाइन सॉइंग विधि से की जा रही धान की रोपनी का अवलोकन किया और किसानों को इस वैज्ञानिक पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया.

जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि लाइन सॉइंग विधि से धान की रोपनी करने पर पौधों के बीच समान दूरी बनी रहती है, जिससे फसल का समुचित विकास होता है. इस तकनीक से खरपतवार नियंत्रण, सिंचाई, उर्वरक प्रबंधन और कीट-रोग नियंत्रण में भी आसानी होती है. साथ ही उत्पादन में वृद्धि होने के साथ खेती की लागत भी कम होती है.

उन्होंने किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने, समय पर निकौनी (खरपतवार नियंत्रण), नियमित फसल निगरानी तथा कीट एवं रोग प्रबंधन के वैज्ञानिक उपाय अपनाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि कृषि विभाग किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है. यदि किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती करेंगे तो बेहतर उत्पादन के साथ उनकी आय में भी वृद्धि होगी.

निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं स्थानीय किसानों ने भी भाग लिया और आधुनिक खेती की विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्राप्त की.


विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन