मिशन शक्ति के तहत 'सखी वार्ता' आयोजित, महिलाओं को अधिकार और आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत अकबरपुर में 'सखी वार्ता' आयोजित, महिलाओं को अधिकार व आत्मनिर्भरता का मिला संदेश

Nawada News : अकबरपुर में मिशन शक्ति के तहत सखी वार्ता का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन

Nawada News : महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत बुधवार को अकबरपुर प्रखंड के पांती स्थित उन्नति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में 'सखी वार्ता' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सामाजिक दायित्वों, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन के प्रति जागरूक करना था.

महिलाओं ने सामाजिक और आर्थिक विषयों पर किया संवाद

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक विषयों पर खुलकर चर्चा की. इस दौरान उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई.

Also Read : पाली पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 18 काउंटरों पर सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं

आर्थिक आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमन कुमार ने नियमित बचत, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल भुगतान, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने तथा स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिला ही परिवार और समाज की मजबूती का आधार होती है.

नशामुक्ति और लैंगिक समानता का दिया संदेश

लैंगिक विशेषज्ञ पंकज कुमार ने नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए गांव-गांव नशामुक्त वातावरण बनाने का आह्वान किया. वहीं लैंगिक विशेषज्ञ मयंक प्रियदर्शी ने लैंगिक समानता, बालिका शिक्षा और महिलाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया.

Also Read : एकलव्य खेल योजना के तहत जिला खेल पदाधिकारी ने किया इंटर विद्यालय रजौली का निरीक्षण

महिला सुरक्षा कानूनों और हेल्पलाइन की दी जानकारी

केस वर्कर पूजा कुमारी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं महिला हेल्पलाइन-181 पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं.

महिला सशक्तिकरण का लिया गया सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय समन्वयक चंद्रदीप कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, सामाजिक समानता और बेटियों का सम्मान विकसित समाज की पहचान है. उन्होंने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करने पर बल दिया. कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.

Also Read : नवादा: मामूली विवाद में पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार, देसी पिस्टल-6 जिंदा कारतूस बरामद


विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन