मगध विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स में एडमिशन की तिथि बढ़ी, 25 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

Updated:
विज्ञापन

आरएमडब्ल्यू कॉलेज का फाइल फोटो

Nawada News : मगध विश्वविद्यालय के कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख 25 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। छात्र समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Nawada News : नियमित पाठ्यक्रम से अलग वोकेशनल कोर्स में नामांकन लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है. मगध विश्वविद्यालय ने नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. नवादा जिले के केएलएस कॉलेज और आरएमडब्ल्यू कॉलेज में लाइब्रेरी साइंस के 60 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गयी है. वहीं, आरएमडब्ल्यू कॉलेज में बीएससी आइटी वोकेशनल कोर्स में भी नामांकन लिया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

समर्थ पोर्टल पर 25 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

मगध विश्वविद्यालय के समर्थ एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 25 अगस्त कर दिया गया है. इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आरएमडब्ल्यू कॉलेज में दो वोकेशनल कोर्स शुरू

आरएमडब्ल्यू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इसी सत्र से लाइब्रेरी साइंस और बीएससी आइटी में नामांकन के लिए आवेदन शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए वोकेशनल कोर्स में नामांकन लेने का यह बेहतर अवसर है. लंबे समय से कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों की ओर से इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मांग की जा रही थी. विश्वविद्यालय से अनुमति मिलने के बाद इसी सत्र से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गयी है.

नए कोर्स शुरू होने से विद्यार्थियों में उत्साह

केएलएस कॉलेज के वोकेशनल कोर्स के समन्वयक डॉ. अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत से विद्यार्थियों में काफी उत्साह है. नामांकन के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं. विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाये जाने से विद्यार्थियों को नामांकन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.

समर्थ पोर्टल पर पांच कॉलेज चुनने का विकल्प

डॉ. अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर एक विषय के लिए विद्यार्थियों को पांच कॉलेज चुनने का विकल्प दिया गया है. विद्यार्थी अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन कर सकते हैं और उपलब्ध सीट एवं चयन प्रक्रिया के अनुसार वहां नामांकन ले सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की.

Also Read : फोटोग्राफर दिवस पर युवा फोटोग्राफरों ने काटा केक, एकजुटता का लिया संकल्प


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन