फोटोग्राफर दिवस पर युवा फोटोग्राफरों ने काटा केक, एकजुटता का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

केक काटकर खुशी मनाते फोटोग्राफर

Nawada News : विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर नवादा के युवा फोटोग्राफरों ने केक काटकर खुशियां मनाईं और अपनी कला के प्रति संकल्प लिया. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा फोटोग्राफर दिवस के अवसर पर गुरुवार को नवादा रेलवे स्टेशन परिसर में शहर के युवा फोटोग्राफरों ने एकजुट होकर केक काटा और खुशियां मनायीं. इस दौरान फोटोग्राफरों ने एक-दूसरे को फोटोग्राफर दिवस की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम के दौरान तस्वीरें और वीडियो भी कैमरे में कैद किये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

युवा फोटोग्राफरों ने साझा कीं खुशियां

कार्यक्रम में रविंद्र कुमार, रवि शंकर कुमार, भारत लाल, कुंदन कुमार, सौरव कुमार, राजेश कुमार और रितेश कुमार समेत कई युवा फोटोग्राफर शामिल हुए. सभी ने मिलकर फोटोग्राफर दिवस की खुशियां मनायीं. इस दौरान फोटोग्राफरों के बीच उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला.

तस्वीरों में यादगार पलों को संजोने की कला

इस अवसर पर रविंद्र कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में भी फोटोग्राफर अपनी कला की चमक बिखेर रहे हैं. फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी पल और भावना को हमेशा के लिए यादगार बनाने की कला है. यही फोटोग्राफी की सबसे बड़ी खूबसूरती है.

बेहतर कार्य करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में शामिल युवा फोटोग्राफरों ने भविष्य में भी इसी तरह एकजुट होकर फोटोग्राफी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि तकनीक के बदलते दौर में फोटोग्राफी के क्षेत्र में लगातार नये अवसर सामने आ रहे हैं, ऐसे में अपनी कला को बेहतर बनाने के साथ एक-दूसरे का सहयोग करना भी जरूरी है.

Also Read : बेगूसराय में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, हत्या के आरोप में परिजनों ने किया सड़क जाम


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन