निदा खातून का पति सऊदी से भारत लौटा, खोजने में जुटी नवादा पुलिस

Updated:
विज्ञापन

निदा खातून और उसके मासूम बच्चे की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

नवादा में मां और दो बेटियों की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतका निदा खातून का पति मो. शाहिद सऊदी अरब से भारत लौट चुका है, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. मामले में आगे क्या हुआ, जानिए.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Nida Khatun Death Case : नवादा जिले के पार नवादा के पंजियार मोहल्ले में मां और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत के मामले में जांच के बीच नया मोड़ सामने आया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका निदा खातून का पति मो. शाहिद सऊदी अरब से भारत लौट चुका है. उसके भारत पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के बाद वह कब और किस माध्यम से भारत पहुंचा.

मृतकों की पहचान निदा खातून, उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी सिदरा और तीन वर्षीय बेटी सायरा के रूप में हुई है. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था. घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

नवादा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

पति समेत ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

मृतका के दादा चिराग खान के लिखित आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. दादा और नाना के बाद मृतका के माता-पिता ने भी पति, सास और ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि निदा को ससुराल में पांच लाख की दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाता था. मायके वालों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है. आगे की इन दो खबरों में जानिए, केस में अब तक क्या-क्या हुआ है...

महिला-दो बच्चों की संदिग्ध मौत : पति समेत ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप

नवादा : मां, दो बेटियों का शव घर के कमरे में मिला, सउदी में रहता है पति

सास और ससुर हुए हैं गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पहले सास अस्मत खातून और मो. ताहिर को गिरफ्तार किया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे सर्कल पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार झा और बुंदेलखंड थानाध्यक्ष धनवीर कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था. इसके साथ साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए थे. अब पति के भारत लौटने की सूचना के बाद पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ गया है. हालांकि, पति के भारत आने के संबंध में कोई जानकारी पुलिस द्वारा नहीं दी गई है. पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस को अब तीनों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट से मौत की परिस्थितियों को समझने में महत्वपूर्ण मदद मिलने की उम्मीद है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाये गये साक्ष्यों का मिलान कर जांच को आगे बढ़ाएगी.

मोबाइल फोन की भी होगी तकनीकी जांच

जांच में मृतका का मोबाइल फोन भी अहम कड़ी माना जा रहा है. पुलिस मोबाइल को एफएसएल भेजने की तैयारी कर रही है. तकनीकी जांच के माध्यम से मोबाइल में उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी. इसके अलावा पुलिस अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाने की तैयारी में है.

हर पहलू पर जांच जारी

पुलिस फिलहाल मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है. परिजनों के बयान, घटनास्थल से मिले साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल की तकनीकी जांच और आरोपितों से पूछताछ को जांच का हिस्सा बनाया गया है. मां और दो मासूम बेटियों की मौत के इस मामले में अब पति के भारत लौटने की सूचना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की एफएसएल जांच महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है. थानाध्यक्ष धनवीर कुमार का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन