मगही मगध नागरिक संघ का पहला जिला सम्मेलन सह काव्य उत्सव, भाषा-साहित्य के संवर्धन पर होगी चर्चा
बैठक में शामिल लोग
Nawada News : नवादा में 23 अगस्त को मगही संघ का जिला सम्मेलन और काव्य उत्सव आयोजित होगा. इसमें मगही भाषा और संस्कृति के संवर्धन पर चर्चा के साथ कवियों का जुटान होगा.
Nawada News : नवादा. मगही मगध नागरिक संघ की जिला इकाई की ओर से पहला जिला सम्मेलन सह काव्य उत्सव आयोजित करने को लेकर बैठक की गई. बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई. सम्मेलन का उद्देश्य मगही भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संवर्धन के लिए मगही भाषियों को प्रेरित करना है.
आपके शहर में
एमएलसी अशोक यादव होंगे मुख्य अतिथि
आयोजकों के अनुसार जिला सम्मेलन सह काव्य उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी अशोक यादव शामिल होंगे. वहीं, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस सिंह कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम में मगही भाषा और साहित्य से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल होंगे.
मगही साहित्यकार और विद्वान रखेंगे अपने विचार
कार्यक्रम में गया के मगही साहित्यकार प्रो. उपेंद्र नाथ वर्मा, जमुई के डॉ. मिथिलेश सिंह, प्रो. वीणा मिश्रा, उदय भारती और अशोक समदर्शी बतौर अतिथि शामिल होंगे. सभी अतिथि 'मगही के विकास में मगही संघ की भूमिका' विषय पर अपने विचार रखेंगे. इस दौरान मगही भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी.
Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा
जिलेभर के कवि और मगही प्रेमियों का जुटान
आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में जिलेभर के नामचीन कवियों और मगही प्रेमियों का जुटान होगा. काव्य उत्सव के दौरान कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से मगही भाषा और साहित्य की समृद्ध परंपरा को प्रस्तुत करेंगे. आयोजन के माध्यम से मगही भाषा के प्रति लोगों में जागरूकता और जुड़ाव बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.
आयोजन की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मगही मगध नागरिक संघ के जिलाध्यक्ष गौतम कुमार सरगम, सचिव नीतेश कपूर, उपदेश्टा डॉ. भागवत प्रसाद, प्रवक्ता रविंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय हैं. बैठक में आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई.
Also Read : नवादा में जीएसटी भुगतान में प्रथम रहे आरडीए के राजीव सिन्हा व दाऊद खान, द्वितीय मंजू श्री को भी मिला सम्मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए