नवादा के बरेव गांव के पास जाम से परेशान ग्रामीण, भारी वाहनों के दबाव से सड़क भी बदहाल

Updated:
विज्ञापन

बरेव में जाम की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी

Nawada News : बरेव गांव में भारी वाहनों की आवाजाही के कारण जाम और सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान हैं। दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा, बाईपास बनाने की मांग तेज हुई।

विज्ञापन

Nawada News : नवादा. नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव गांव के समीप इन दिनों जाम की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. सड़क की चौड़ाई कम होने के बावजूद इस मार्ग पर लगातार भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है. बालू घाट की ओर से बालू लदे हाइवा वाहनों के साथ सावन के महीने में गोविंदपुर की ओर से लौटने वाले कांवरिया वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गयी है. कई बार सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क का निर्माण मुख्य रूप से ग्रामीणों के आवागमन के लिए किया गया है, उस पर भारी वाहनों के लगातार परिचालन से सड़क की हालत भी बदतर होती जा रही है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खतरनाक हो जाती है. बाइक, टेंपो और ऑटो चालकों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

Also Read : नवादा के सभड़ी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विधायक विभा देवी ने लिया विकास का जायजा

बाईपास सड़क बनाने की उठी मांग

ग्रामीण बिट्टू सैनी ने कहा कि बरेव गांव के पास बाईपास सड़क बनना अब जरूरी हो गया है. उन्होंने कहा कि जब तक भारी वाहनों को गांव से बाहर निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया जायेगा, तब तक जाम और सड़क की बदहाली की समस्या बनी रहेगी. ग्रामीणों का कहना है कि बाईपास बनने से गांव के मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिल सकेगी.

बारिश में बढ़ जाता है हादसे का खतरा

ग्रामीण तपेश्वर सिंह ने बताया कि भारी वाहनों के दबाव से सड़क लगातार टूट रही है. बारिश के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण छोटे वाहनों को काफी परेशानी होती है. सड़क की खराब स्थिति के कारण कई बार वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने और भारी वाहनों के परिचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है.

Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा


विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन