रजौली में एफएलएन दक्षता आकलन प्रशिक्षण, कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों की भाषाई-गणितीय क्षमता पर जोर

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण में उपस्थित प्रधानाध्यापक, शिक्षक व प्रशिक्षकगण

Nawada News : रजौली के प्रखंड संसाधन केंद्र में कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों की भाषाई और गणितीय क्षमता को सुधारने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा. रजौली स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों की भाषाई और गणितीय क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय एफएलएन दक्षता आकलन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी संकुल स्तरीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रत्येक विद्यालय से मनोनीत एक-एक शिक्षक ने भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुनियादी दक्षता का होगा आकलन

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि कक्षा 4 से 8 में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की भाषा और गणित विषय से जुड़ी बुनियादी दक्षता का सटीक आकलन करना बेहद जरूरी है. इससे बच्चों की वास्तविक शैक्षणिक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी और जरूरत के अनुसार शिक्षण प्रक्रिया में सुधार किया जा सकेगा.

तीन महीने में होगा प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट

प्रशिक्षकों ने बताया कि आगामी तीन महीनों की अवधि के भीतर विद्यार्थियों का प्री-टेस्ट और पोस्ट-टेस्ट आयोजित किया जायेगा. इसके माध्यम से बच्चों की सीखने की वर्तमान स्थिति और प्रशिक्षण के बाद हुई शैक्षणिक प्रगति का तुलनात्मक मूल्यांकन किया जायेगा. आकलन के आधार पर विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जायेगा.

शिक्षकों को मूल्यांकन प्रक्रिया की दी जानकारी

प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रशिक्षक महफूज आलम, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार और सिकंदर कुमार ने किया. प्रशिक्षकों ने उपस्थित शिक्षकों को एफएलएन दक्षता आकलन की प्रक्रिया और उससे जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी. साथ ही विद्यालय स्तर पर पठन-पाठन के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को प्रेरित किया गया.

Also Read : नवादा के सभड़ी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विधायक विभा देवी ने लिया विकास का जायजा


विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन