नवादा के गोविंदपुर में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

मूर्ति पर फूल चढ़ाते श्रद्धालु

Nawada News : गोविंदपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनके सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया.

विज्ञापन

Nawada News : संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में गोविंदपुर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दर्शन गांव स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर परिसर पहुंची. यहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश को मंदिर परिसर में स्थापित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीडीओ कुमार शैलेंद्र ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व

कलश यात्रा का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र ने किया. इस दौरान गोविंदपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार, 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की अध्यक्ष शोभा कुमारी, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, गोविंदपुर पंचायत के मुखिया अनुज सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए.

Also Read : औरंगाबाद में पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री का विरोध, दाउदनगर में तीसरे दिन भी दस्तावेज नवीसों की हड़ताल; निबंधन कार्यालय परिसर में पसरा सन्नाटा

संत रविदास के जीवन और विचारों पर डाला गया प्रकाश

मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला गया. इस दौरान उपस्थित लोगों को कलश यात्रा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई.

झांकी की तस्वीर
झांकी की तस्वीर

समानता, भाईचारे और मानवता का दिया संदेश

वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया. उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और उन्हें आत्मसात करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि संत रविदास के संदेश सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं.

Also Read : औरंगाबाद के हसपुरा में जर्जर सड़क को लेकर युवाओं का आंदोलन, व्हाट्सप्प ग्रुप बनाकर शुरू किया रोड बनाओ अभियान

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया. पूरे आयोजन में लोगों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भाग लिया. मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

Also Read : औरंगाबाद में NH-19 निर्माण बना जानलेवा, जलजमाव और कीचड़ से लगातार हो रहे हादसे


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन