मनोज कुमार ने अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी का पदभार संभाला, राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

Updated:
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करते अपर समाहर्ता

Nawada News : नवादा में मनोज कुमार ने अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी के रूप में पदभार संभाला है. उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों में तेजी लाने, भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Nawada News : अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी के रूप में मनोज कुमार ने गुरुवार को नवादा समाहरणालय में पदभार ग्रहण किया. पूर्वाह्न में प्रभारी अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी शंभु शरण पांडेय ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजस्व एवं भूमि सुधार के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश

पदभार ग्रहण करने के बाद मनोज कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन के साथ दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण समेत अन्य राजस्व मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निबटाने का निर्देश दिया.

आम लोगों तक समय पर पहुंचाएं सरकारी सेवाओं का लाभ

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कहा कि सरकार की ओर से संचालित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की योजनाओं और सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए. साथ ही लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.

पारदर्शिता और समयबद्धता पर दिया जोर

अपर समाहर्ता ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और समयबद्धता बेहद जरूरी है. इससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और लंबित मामलों के निष्पादन में भी तेजी आएगी. उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया.

अधिकारियों और कर्मियों ने किया स्वागत

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने नवपदस्थापित अपर समाहर्ता मनोज कुमार का स्वागत किया. साथ ही उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.

Also Read : नवादा में 27 अगस्त को लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला, 25 से 30 नियोजक होंगे शामिल


विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन