नवादा में ट्रैक्टर पलटने से दिव्यांग महिला की मौत, ननौरा रोड में हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
रोड पर पलटा ट्रैक्टर
Nawada News : नवादा के नगर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से एक दिव्यांग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Nawada News : नगर थाना क्षेत्र के ननौरा रोड में कुर्मा रोड स्थित मेघु बिगहा के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक दिव्यांग महिला की मौत हो गई. अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से महिला उसकी चपेट में आ गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी जयराम मांझी की पत्नी चिंता देवी (51) के रूप में हुई है.
आपके शहर में
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, महिला आई चपेट में
बताया जाता है कि गुरुवार को मेघु बिगहा के समीप अचानक एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर पर सवार दिव्यांग महिला चिंता देवी हादसे की चपेट में आ गईं. गंभीर हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि, ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका स्पष्ट पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा.
Also Read : फोटोग्राफर दिवस पर युवा फोटोग्राफरों ने काटा केक, एकजुटता का लिया संकल्प
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल-112 की पुलिस को सूचना दी. इसके बाद डायल-112 की टीम ने नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमा शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी ली. पुलिस की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई शुरू की गयी.
शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
हादसे की खबर रतनपुरा स्थित मृतका के परिजनों तक पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुटने लगे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, हादसे के कारणों और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया है.
Also Read : नवादा में 27 अगस्त को लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला, 25 से 30 नियोजक होंगे शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए