कट्टे के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कट्टे के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

नवादा न्यूज : हथियार के साथ फोटो वायरल करने का मामला

विज्ञापन

नवादा न्यूज : हथियार के साथ फोटो वायरल करने का मामला

रजौली.

स्थानीय थाना की पुलिस ने कट्टा के साथ दो युवकों गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह एक वायरल वीडियो मिला, जिसमें चाकू एवं कट्टे के साथ एक युवक का हाथ दिखाई दे रहा था. वायरल वीडियो को लेकर एक विशेष टीम बनायी गयी. थानाध्यक्ष ने कहा कि वायरल वीडियो में निहाल राज नाम से एक आइडी पर वीडियो पोस्ट किया गया था. फेसबुक आइडी की पड़ताल किये जाने पर आइडी अमावां गांव निवासी जगदीश राजवंशी के पुत्र निहाल कुमार का निकला. निहाल कुमार को पकड़कर पूछताछ करने के दौरान बताया गया कि उक्त वीडियो में अमावां गांव के ही महेंद्र राजवंशी के पुत्र प्रवेश राजवंशी है. निहाल कुमार की निशानदेही पर प्रवेश राजवंशी को पकड़ा गया और कट्टा बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त कट्टा के साथ दोनों युवकों के विरुद्ध अवैध शस्त्र रखने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं, गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन