ePaper

मानसिक स्वास्थ्य व स्वच्छता पर हो रहा काम : मनोज

Updated at : 22 Feb 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य व स्वच्छता पर हो रहा काम : मनोज

चेतन सर्विंग ह्यूमैनिटी संस्था किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम

विज्ञापन

गोविंदपुर. प्रखंड के सुघड़ी गांव के सामुदायिक भवन में 22 फरवरी शनिवार को चेतना सर्विंग ह्यूमैनिटी संस्था द्वारा किशोर किशोरियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व को समझाना था. कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तिगत स्वच्छता की आदतों को विकसित करने पर विशेष बल दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईपीएस (पुलीस उप- महानिरीक्षक, सहरसा) मनोज कुमार ने की. उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्व समाज में सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने चेतना सर्विंग ह्यूमैनिटी संस्था द्वारा इस महत्वपूर्ण विषय पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से किशोर-किशोरियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है. संस्था की सचिव चेतना त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि चेतना सर्विंग ह्यूमिनिटी संस्था नवादा और नालंदा के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रही है. उन्होंने घोषणा की की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को अब तक एक अभियान के रूप में चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक किशोर-किशोरियों मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सके. कार्यक्रम में सुघड़ी, एकतारा, बरकुरवा, बहियारा एवं थाली ग्राम के 120 किशोरियों ने भाग लिया. सभी किशोरियों ने प्रशिक्षण ग्रहण करने के अलावा प्रश्नावली भरे क्विज में भाग लिया. कई किशोरियों को अच्छे जवाब तलब के लिए पुरस्कृत किया गया. सभी किशोरियों को संस्था की तरफ से सैनिटरी पैड व साबुन वितरित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने इस प्रयास की सराहना की. चेतना सर्विंग ह्यूमिनिटी संस्था का प्रयास समाज में जागरूकता लाने और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस मौके पर प्रमुख प्रशिक्षक आरती चौधरी, रश्मि चटर्जी के अलावा थाली थानाध्यक्ष विकास चंद्र यादव, प्रमुख प्रतिनिधि गोरेलाल यादव सहित अन्य कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन