शराब तस्कर समेत विभिन्न मामलों के 54 आरोपित धराये

Updated:
विज्ञापन
शराब तस्कर समेत विभिन्न मामलों के 54 आरोपित धराये

नवादा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, जिसमें मिली सफलता

विज्ञापन

नवादा से @आशुतोष कुमार की रिपोर्ट नवादा. जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के पालन और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर नवादा पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है. एसपी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिलेभर में चलाये गये अभियान के दौरान कुल 54 लोगों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया. जारी आंकड़ों के मुताबिक पॉक्सो एक्ट के तहत एक अभियुक्त, पुलिस पर हमला मामले में 11 आरोपित, अवैध खनन मामले में एक, हत्या के प्रयास मामले में चार तथा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत नौ लोगों की गिरफ्तारी की गयी. वहीं अन्य मामलों में 28 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. अभियान के दौरान शराब बरामदगी में भी पुलिस को सफलता मिली. कार्रवाई के क्रम में 40 लीटर महुआ शराब तथा 1.125 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इसके अलावा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाते हुए 18 वारंटों का निष्पादन एवं चार कुर्की मामलों का निष्पादन किया गया. वाहन जांच अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 198 वाहनों की जांच की गई. जांच के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस की ओर से चलाये गये अभियान में मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जिलेभर में आगे भी लगातार सघन अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
Dharmendra Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन