नवादा : गोविंदपुर के ऊपर बाजार में एक साथ तीन दुकानों में चोरी, काजू, किशमिश, बादाम व मिठाई के साथ नकद भी ले गये चोर

Author Javed najaf|Edited by Dharmendra Kumar
Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोविंदपुर ऊपर बाजार में मंगलवार रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया. काजू, किशमिश, मिठाई और गल्ले में रखे नकदी की चोरी हुई. एक दुकान में चोरी का प्रयास असफल रहा.

विज्ञापन

nawada news : गोविंदपुर ऊपर बाजार में मंगलवार की देर रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया, जबकि एक अन्य दुकान में चोरी का प्रयास किया. दुकानदार सुधीर लाल मोदी ने बताया कि चोर दुकान के पीछे से छत पर चढ़कर अंदर घुसे और काजू-किशमिश के अलावा गल्ले में रखे नकद रुपये ले गये. वहीं, राजेश कुमार की मिठाई दुकान से गल्ले में रखे करीब दो हजार रुपये और मिठाई चोरी की गयी है. इधर, आशीष भदानी ने भी दुकान से भी मिठाई की चोरी की सूचना है. साथ ही एक मोबाइल फोन चोरी होने की बात भी कही जा रही है.

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस | Prabhat Khabar Network

एस्बेटस टूटने से बच गयी अजय की दुकान

इतना ही नहीं, अजय कुमार की चप्पल दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका. सुधीर लाल की दुकान के नीचे टूटा हुआ एस्बेटस गिरा मिला है. घटनास्थल पर एक हथौड़ी भी गिरी हुई थी. सूचना मिलते ही गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार, एएसआइ बृजकिशोर साह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि दुकानदार की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस | Prabhat Khabar Network

सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता है राज

पुलिस ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला. हालांकि, कैमरों में कुछ स्पष्ट दिखायी नहीं दिया. पुलिस आसपास की अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजेश साव के पीएनबी बैंक सीएसपी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 1:36 बजे एक नाबालिग दिखायर दिया है, लेकिन उसका चेहर साफ नहीं है. सीसीटीवी कैमरे में मंगलवार की रात करीब 12 बजे और दो बजे पुलिस गश्ती दल की तस्वीर कैद है.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन