बिजली बिल की गड़बड़ी को सुधारने का मौका, 22 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर
बिजली मीटर.
नवादा में बिजली बिल की गड़बड़ी सुधारने के लिए 17 से 22 अगस्त तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आज ही नजदीकी केंद्र पर जाएं।
नवादा बिजली बिल में गड़बड़ी, गलत मीटर रीडिंग या अचानक अधिक बिल आने से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, नवादा की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 17 से 22 अगस्त 2026 तक विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर लगाया जा रहा है. शिविर का आयोजन नवादा विद्युत प्रमंडल के साथ-साथ उसके अधीन सभी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालयों में किया जा रहा है.
बकाया बिजली बिल का भी होगा सेटलमेंट
शिविर में उपभोक्ता अपने बिजली बिल से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. इसमें गलत मीटर रीडिंग की जांच व सुधार, औसत या अधिक बिल की समीक्षा, बकाया राशि से संबंधित गड़बड़ी तथा विपत्र में दर्ज अन्य त्रुटियों का समाधान किया जायेगा. विभाग का प्रयास है कि अधिकतर शिकायतों का निबटारा मौके पर ही किया जाये, ताकि उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें.
नवादा, वारिसलीगंज व पकरीबरावां में लगेंगे शिविर
नवादा विद्युत प्रमंडल के अंतर्गत नवादा, वारिसलीगंज और पकरीबरावां विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल में भी शिविर लगायी जायेगी. उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि वे निर्धारित अवधि में संबंधित कार्यालय पहुंचकर अपने बिजली विपत्र की जांच कराएं और गड़बड़ी मिलने पर आवेदन दें.
शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर : अनिल
विद्युत कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार भारती ने कहा कि शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिजली बिल संबंधी समस्याओं का शीघ्र और सहज समाधान करना है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिल में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित तिथि में शिविर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए