घसियाडीह मुहल्ले में बंद घर से ढाई लाख नकदी और लाखों के जेवरों की चोरी
Author Panchdev kumar
Updated:
विज्ञापन

घसियाडीह मुहल्ले में एक बंद घर पर चोरों ने बोला धावा
विज्ञापन
रजौली.
घसियाडीह मुहल्ले में एक बंद घर से ढाई लाख रुपये नकद व लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर ली गयी है. कुछ हफ़्ते पहले ही एक पुलिसकर्मी के घर से करोड़ों की चोरी हुई थी. घसियाडीह मुहल्ले निवासी रामेश्वर प्रसाद, जो दशकों से रजौली के एक स्थानीय होटल में कार्यरत हैं. उसने बताया कि तीन साल पहले ही एक छोटा-सा घर बनवाया था. शुक्रवार की रात वे होटल में ही रुक गये थे. शनिवार की सुबह जब वे अपने घर लौटा, तो मुख्य दरवाजा खुला मिला. घर के सभी कमरों के ताले टूटे थे. अलमारी और बक्से खुले पड़े थे. रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके जीवन भर की कमाई 2.5 लाख रुपये नकद व उनके परिवार की अमूल्य धरोहर-दो सोने की अंगूठियां और एक सोने का चैन-चुरा लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










