ePaper

छत से गिरकर जख्मी होमगार्ड जवान की इलाज के क्रम में मौत

Updated at : 23 Jun 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
छत से गिरकर जख्मी होमगार्ड जवान की इलाज के क्रम में मौत

लोकसभा चुनाव के दौरान 19 अप्रैल को छत से गिरकर जख्मी हुआ था होमगार्ड जवान

विज्ञापन

नवादा कार्यालय.

लोकसभा चुनाव के दौरान 19 अप्रैल को छत से गिरकर जख्मी हुए होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक होमगार्ड के परिजनों में कोहराम मच गया. मृत जवान के शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना जिले के रोह थाना क्षेत्र के समहरीगढ़ गांव में हुई थी, जहां छत पर से गिरकर जख्मी होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया. मृतक होमगार्ड जवान की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ठेरा गांव निवासी गंगा प्रसाद सिंह के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि 19 अप्रैल को होमगार्ड जवान छत से गिरा था. परिजनों ने बताया कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव कराने के लिए ड्यूटी पर गये हुए थे और विद्यालय के छत पर से नीचे गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन