नवादा में कुर्की-जब्ती करने पहुंची पुलिस के सामने नशे में पहुंचा फरार वारंटी, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
Nawada News : नवादा के न्यू एरिया में उस समय अफरातफरी मच गई जब पुलिस कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची। इसी दौरान एक फरार वारंटी नशे की हालत में वहां पहुंच गया और पुलिस से उलझने लगा।
Nawada News : नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया स्थित सिंधुगढ़ मोहल्ले में मंगलवार को उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के सामने एक फरार वारंटी नशे की हालत में पहुंच गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
आपके शहर में
कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान सामने आया आरोपी
जानकारी के अनुसार, पुलिस न्यायालय के आदेश पर फरार वारंटी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी अचानक वहां पहुंच गया. बताया जाता है कि आरोपी नशे की हालत में था.
पुलिस से की बहस और गाली-गलौज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करने के बजाय पुलिसकर्मियों से उलझना शुरू कर दिया. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस से बहस की और गाली-गलौज भी की. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे मौके से हिरासत में लेकर नगर थाना पहुंचाया.
मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल
नगर थाना में आरोपी की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
सिंधुगढ़ मोहल्ले का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिंधुगढ़ मोहल्ला निवासी बलराम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है.
Also Read : ट्रैक्टर के केज व्हील से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए