नवादा में आज 19 केंद्रों पर होगी एएसआई भर्ती परीक्षा, 10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

Author Bablu kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

नवादा जिले में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा सहायक अवर निरीक्षक (ASI) भर्ती की लिखित परीक्षा आज 19 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. परीक्षा के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं, जिसमें 10:30 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

विज्ञापन

Nawada News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा सहायक अवर निरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा 22 जुलाई (बुधवार) को नवादा जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में आयोजित होगी. परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक चलेगी. शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर डीआरडीए सभागार में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभु शरण पाण्डेय की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

10:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

बैठक में बताया गया कि अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 9:30 बजे से होगी तथा 10:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की स्पष्ट प्रति और आधार, पैन, पासपोर्ट, राशन कार्ड या छात्र पहचान पत्र जैसे वैध फोटो पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश मिलेगा. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे.

हर केंद्र पर कड़ी निगरानी

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निशु मलिक ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, दंडाधिकारी, सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल जैमर, फोटोग्राफी, उड़नदस्ता दल और जोनल प्रेक्षक तैनात रहेंगे. परीक्षा केंद्रों की छतों से भी निगरानी होगी तथा परीक्षा समाप्त होने तक किसी अभ्यर्थी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

नियंत्रण कक्ष रहेगा सक्रिय

परीक्षा की निगरानी के लिए समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. इसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है. नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. साथ ही चिकित्सा, अग्निशमन, यातायात एवं सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन