बस के ब्रेक मारने से पीछे से टकराया ट्रक, बाल-बाल बचे चालक-खलासी

Updated:
विज्ञापन
बस के ब्रेक मारने से पीछे से टकराया ट्रक, बाल-बाल बचे चालक-खलासी

एनएच-20 पर बेतरतीब स्पीड ब्रेकर बना हादसे का कारण

विज्ञापन

एनएच-20 पर बेतरतीब स्पीड ब्रेकर बना हादसे का कारण अंधेरे में अदृश्य ब्रेकर ने बढ़ाया खतरा, सड़क पर अव्यवस्था उजागर प्रतिनिधि, रजौली रजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदिया बजरंगबली चौक के पास नेशनल हाइवे-20 पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सड़क निर्माण में गंभीर लापरवाही के कारण एक लोड ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. फोरलेन की समाप्ति के ठीक बाद, जहां सड़क में तीव्र मोड़ शुरू होता है, वहां एनएचएआइ के संवेदक की ओर से एक बेतरतीब स्पीड ब्रेकर बना दिया गया है. इस ब्रेकर पर न तो सफेद पट्टी खींची गयी है और न ही रात में दिखाई देने वाले रेडियम इंडिकेटर लगाये गये हैं, जिससे यह पूरी तरह से अदृश्य बना हुआ है. सोमवार की रात पटना से कोलकाता जा रहा ट्रक बीआर 01 बी क्यू 9397 इसी लापरवाही का शिकार हो गया. बताया जाता है कि आगे चल रही बस ने अचानक इस ब्रेकर के कारण जोरदार ब्रेक लगाया, जिससे पीछे से आ रहा तेज रफ्तार लोड ट्रक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया. इस भीषण टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सड़क पर घंटों बाधित रहा यातायात इस हादसे के बाद चालक और खलासी को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों को मामूली चोटों का उपचार किया गया. गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सोमवार रात से लेकर मंगलवार देर शाम तक बीच सड़क पर ही खड़ा रहा, जिससे यातायात प्रभावित होता रहा. दिन के उजाले में वाहन किसी तरह निकलते रहे, लेकिन रात के समय यह स्थान फिर से बड़े हादसे के खतरे का कारण बना रहा. पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, वाहन हटाने की कवायद तेज इस मामले को लेकर जब रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार से जानकारी ली गयी, तो उन्होंने बताया कि पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में है. मौके पर पुलिस बल भेजकर बीच सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जल्द से जल्द हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन