घर का ताला तोड़कर गहने व नकदी सहित 50 लाख की संपत्ति चोरी

महाकुंभ स्नान के लिए पूरा परिवार गया था प्रयागराज
प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. नगर थाना क्षेत्र के वार्ड तीन गोनावां स्थित रामनगर मुहल्ले में चोरों ने घर का ताला तोड़कर गहने सहित 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी कर ली है. पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत थाने में की है. जानकारी के अनुसार, घर के सभी सदस्य महाकुंभ में स्नान करने गये थे. इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना शुक्रवार की रात गोनावां नाला पर रोड निवासी संजीत कुमार सिंह के मकान में हुई है. घर में लगे सीसीटीवी में चोरों की करतूत कैद हो गयी है. सीसीटीवी में चार चोर आते दिख रहे हैं. वहीं, कीमती गहने और सामान की चोरी कर रहे है. गृहस्वामी संजीत कुमार सिंह की पत्नी लता संजीत कुमार सिंह व बेटी, दामाद तथा उनके पिताजी मकान में रहते हैं. गृहस्वामी संजीत कुमार सिंह खुद अमेरिका में रहते हैं. आठ फरवरी को गये थे महाकुंभ: परिवार के सदस्य आठ फरवरी को कुंभ स्नान के लिए थे. इसी बीच चोरों ने घर में रखे बेशकीमती गहने, जेवरात, सोने की बिस्किट व हीरे की अंगूठी सहित करीब छह लाख नकदी चोरी कर ली. चोरी की गयी कुल गहने की वजन करीब 800 ग्राम सोना व 1250 ग्राम चांदी बताया जाता है. एक अनुमान के अनुसार लगभग 50 लाख से ऊपर संपत्ति की चोरी की हुई है. चोरों ने पूजा घर में रखे भगवान के गणेश व बजरंगबली की चांदी की मूर्ति भी चोरी कर ले गये. उसमें बने लॉकर से गहने की चोरी की है. घर के अलमीरा को तोड़ते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान घर में लगी एक सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया. घटना की जानकारी सुबह मुहल्ले वालों ने दी. पुलिस पहुंचकर की छानबीन मुहल्ले वासियों का आरोप है कि इस सर्दी के सीजन में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद पुलिस की सक्रियता इन इलाकों में नहीं दिखती है. यही कारण है कि चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम के सहायता से जांच करेगी. साक्ष्य इकट्ठा करने में पुलिस जुट गयी है. घटना के बाद नगर थाने के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार खुद मामले की जांच कर रहे हैं. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. घर में कोई परिवार नहीं थे, तभी यह घटना घटी है. पेड़ोसी की सूचना पर पहुंचे घर गृहस्वामी संजीत कुमार सिंह, तो खुद अमेरिका में रहते हैं. उनकी पत्नी लता संजीत कुमार सिंह के आवेदन में बताया हैं कि हम सब महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गये थे. घर की देखभाल के लिए अपने पिताजी श्रीनिवास सिंह पर छोड़ गये थे. लेकिन वह भी अपने गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पकरीबरावां के रेवार चले गये थे. इसी बीच चोरों ने चोरी की है. पड़ोसी की सूचना पर नवादा पहुंचे, तो घर की एक-एक कीमती सामान की चोरी कर ली गयी. समान इधर उधर बिखरे पड़े थे हमलोगों की होश हवास उड़ गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




