पांच लीटर शराब व बाइक जब्त, धंधेबाज फरार

थाना क्षेत्र के गारोबिगहा गांव से पुलिस ने की कार्रवाई
नरहट़ थाना क्षेत्र के गारोबिगहा गांव से एक बाइक व पांच लीटर महुआ शराब बरामद की गयी. पुलिस को देख शराब धंधेबाज गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी एसआइ मिथिलेश कुमार सिंह ट्रक दुर्घटना के मामले में जांच के लिए गारोबिगहा गांव गये थे. इस दौरान पुलिस को देख कर एक बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया. बाइक की तलासी ली गयी, तो डिक्की में शराब मिली. बरामद शराब व बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है. जब्त शराब और बरामद बाइक के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




