ePaper

पौराणिक और ऐतिहासिक है हिसुआ का पहुनाजी का शिवालय

Updated at : 24 Feb 2025 11:35 PM (IST)
विज्ञापन
पौराणिक और ऐतिहासिक है हिसुआ का पहुनाजी का शिवालय

नरहट रोड स्थित पहुनाजी का पांचू शिवालय है लोगों के आस्था का केंद्र

विज्ञापन

हिसुआ़ हिसुआ नगर पर्षद के नरहट रोड स्थित पांचू शिवालय पौराणिक और ऐतिहासिक है. यह सैकड़ों साल से आस्था का केंद्र बना हुआ है. लगभग एक दशक से शिवरात्रि को शिव की बारात निकालने की परंपरा बनी है. सावन को हर दिन यहां हर-हर बम-बम की आवाजें गूंजती है. मंदिर स्थित शिवलिंग पर पूरे माह जल अर्पण और पूजा-अर्चना होती है. हरेक सोमवारी और पूर्णिमा को यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. मेला लगता है. अन्य अवसरों पर भी यहां अनुष्ठान होता है. लग्न के दिनों में शादी-विवाह का दिन-रात कार्यक्रम चलता है. हिसुआ क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में यह एक है. इस शिवालय का निर्माण काल 18वीं सदी में होने की बात बतायी जाती है. इसका निर्माण तिरहुत के ब्राह्मण पहुना जी जो जमींदार के वंशज थे और हिसुआ के दामाद थे उन्होंने करवाया था. बड़ा शिवलिंग शालीग्राम के दो तरह के पत्थरों से बना हुआ है. मंदिर से जुड़े और हिसुआ निवासी उमेश पांडेय, जीवन कुमार लाल, नीरज प्रकाश लाल, सुनील कुमार, श्रवणकांत सहित लोगों ने बताया कि यह शिव मंदिर सैकड़ों साल से आस्था का केंद्र बना हुआ है. हिसुआ सहित जिले और दूर-दूर के श्रद्धालु यहां पर पहुंचते हैं. सावन में भी काफी गुलजार रहता है. आस-पास का क्षेत्र शिवमय हो जाता है. लोग बताते हैं धार्मिक न्याय परिषद के अध्यक्ष किशोर कुणाल और नारदः संग्रहालय के तत्कालीन क्यूरेटर अवध किशोर सिन्हा सहित नारदः संग्रहालय से जुड़े अधिकारी और समय-समय पर प्रशासन के अधिकारियों ने यहां के शिवलिंग का निरीक्षण किया है. किशोर कुणाल और क्युरेटर ने इसके निर्माण के काल का आकलन किया था. शिवरात्रि पर हो रही है तैयारी, निकलेगी भव्य बरात शिवरात्रि के अवसर पर शिव पूजा-अर्चना की तैयारी है. महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजन की पूरी तैयारी हो रही है. भव्य शिव की बरात निकाली जायेगी. अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह, गोपाल कुमार सहित समिति के सदस्यों ने बताया कि इस साल अयोध्या और बनारस के कलाकार शिव बारात की झांकी पेश करेंगे. झारखंडी वाद्य यंत्रों के साथ घोड़े, हाथी के साथ दिन के 12 बजे बारात निकाली जायेगी. पूरे नगर का भ्रमण कर बारात टीएस कॉलेज स्थित जय ज्वालानाथ मंदिर तक पहुंचेगी. जागरण और लंगर का कार्यक्रम होगा. आयोजन में बबलू कुमार, गोपाल कुमार, उमेश पंडित, टीवी सिंह, लालजी, अमन कुमार, नीतेश कुमार, अनंत कुमार आदि लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन