घर के पास अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर किया हमला, महिला समेत पांच जख्मी

नेमदारगंज थाना क्षेत्र के महेशडीह गांव का मामला
अकबरपुर. नेमदारगंज थाना क्षेत्र के महेशडीह गांव में अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर हमला कर दिया गया. कुछ युवकों के मोबाइल पर अश्लील गाने बजाने से नाराज लोगों ने विरोध किया. पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, लेकिन बैठक के बाद विरोधी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गयी. सभी जख्मी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार, कुछ युवक घर के पास बैठकर मोबाइल पर अश्लील गाना बजाना शुरू कर दिया. घरवालों ने इसका विरोध किया. विरोध करने पर लाठी डंडे से हमला कर दिया. हमले में जयपाल यादव, कुलदीप यादव व बालक यादव समेत रेशमा कुमारी व सिमरन कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली है. अग्रेत्तर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










