ePaper

जीवन एक पाठशाला है, जिसमें हर क्षण मानव सिखता है : डॉ शैलेश

Updated at : 11 Aug 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
जीवन एक पाठशाला है, जिसमें हर क्षण मानव सिखता है : डॉ शैलेश

NAWADA NEWS.जीवन एक पाठशाला है, जिसमे हर मानव प्रत्येक क्षण सिखता है. और वही मानव जीवन में सफलता की ओर अग्रसर होता है. उक्त बातें इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के बहुद्देशीय सभागार में नये सत्रारंभ के अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के सचिव सह एशोसिएशन ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूशंस, पटना बिहार के महासचिव व एसए फाउंडेशन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शैलेश कुमार ने कही.

विज्ञापन

गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के नये सत्र की शुरुआत

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

जीवन एक पाठशाला है, जिसमे हर मानव प्रत्येक क्षण सिखता है. और वही मानव जीवन में सफलता की ओर अग्रसर होता है. उक्त बातें इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के बहुद्देशीय सभागार में नये सत्रारंभ के अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के सचिव सह एशोसिएशन ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टिट्यूशंस, पटना बिहार के महासचिव व एसए फाउंडेशन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शैलेश कुमार ने कही. डॉ शैलेश कुमार ने कहा कि संसार के जितने भी महापुरुष सफल हुए , वो अनुशासित रहकर अपने कर्तव्यों का पालन किये और अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखा. उन्होंने नव सत्र के प्रशिक्षुओं का हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि आज इस सभा कक्ष में जितने भी प्रशिक्षु उपस्थित हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि आप सब का ध्यान हमारी बातों को सुनने में लगा है. डॉ शैलेश कुमार ने प्रशिक्षुओ के बीच रखते हुए कहा कि प्रशिक्षुओं के अंदर अनंत अंतरनिहित शक्तियां है, उसे स्वयं से पहचाने और अपनी असीम उर्जा को जिस क्षेत्र में लगा देंगे वहां सफलता निश्चित ही है. उन्होंने कर्म की प्रधानता पर जोर देते हुए कहा कि कर्म करोगे तो फल मिलेगा, आज नहीं तो कल मिलेगा. इस अवसर पर गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, त्रिवेणी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, मॉडर्न इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन एवं मॉडर्न कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन से सबंधित सभी प्राचार्यगण, विभागाध्यक्षगण के साथ शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मीगण सहित प्रशिक्षु स्नेहल सैली, काजल वर्मा, ज्योति कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, सुफिया नसरीन, सोनम आनंद, दीपिका कुमारी, रानी कुमारी, सरिता कुमारी, मेघा कुमारी, अमीषा कुमारी, मनीषा कुमारी, सबनम प्रवीन, अलिया आरजू, रोशनी, शोभा कुमारी, आरती कुमारी, पूनम कुमारी, श्रेयसी सुकृति, शालिनी कुमारी, मोना शर्मा, रीना कुमारी, नेहा कुमारी, दीपिका दित्या, जर्नैन अंजुम, सुप्रिया सृष्टी, राधिका कुमारी, संगम कुमारी, अंजनी कुमारी, सिम्पी गुप्ता, विनीता कुमारी, प्रीति कुमारी, ज्योति कुमारी, श्वेता कुमारी, रीता कुमारी, तालत प्रवीन, सेवी कुमारी, नेहा कुमारी, आरती कुमारी, श्वेता कुमारी, रवीना कुमारी, सिया कुमारी, मिस्कत प्रवीन, पूनम कुमारी, मिथुन कुमार, विपुल कुमार, विक्रम कुमार, अनुराग कुमार, अंकित कुमार, हर्षित राज, पियूष कुमार, मनीष कुमार, प्रभात कुमार, प्रेम कुमार, हंसपाल कुमार, जीतेन्द्र कुमार, उपेन्द्र कुमार, अनूप कुमार, शिवांश कुमार, सोनू कुमार, नितीश कुमार, प्रिन्स कुमार, सुमित कुमार, रवि कुमार, विकास कुमार, चन्दन कुमार, मनीष कुमार, सुमित कुमार, अंकित कुमार, उज्ज्वल कुमार पासवान, विकाश कुमार, निखिल कुमार चौधरी, ऋतिक कुमार, अमरजीत कुमार, सागर पासवान, स्निकांत कुमार, भारत कुमार, आनंद किशोर कुमार, परमानन्द कुमार, रंजित कुमार, निरंजन कुमार मिश्र, रशु राजेश राज, सिद्र जावेद सूरज कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन