भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

Author Anil kumar
Updated:
विज्ञापन
भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

NAWADA NEWS.अकबरपुर बाजार में सोमवार को तेली समाज की प्रतिमा का विसर्जन ओमप्रकाश साव के नेतृत्व में किया गया. विसर्जन के दौरान अमित साव, प्रदीप साव, अमित कुमार और देव साव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. प्रतिमा का विसर्जन पिरौंटा स्थित पोखर में किया गया.

विज्ञापन

अकबरपुर.

अकबरपुर बाजार में सोमवार को तेली समाज की प्रतिमा का विसर्जन ओमप्रकाश साव के नेतृत्व में किया गया. विसर्जन के दौरान अमित साव, प्रदीप साव, अमित कुमार और देव साव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. प्रतिमा का विसर्जन पिरौंटा स्थित पोखर में किया गया.बता दें कि अकबरपुर बाजार में वर्षों से एक परंपरा चली आ रही है. इसके अनुसार, भगवान गणेश की पुरानी प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद भादो माह की चतुर्थी को नई प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है. भक्त सात दिनों तक पूजा करते हैं और आठवें दिन भगवान की प्रतिमा को उठाकर पूरे बाजार का भ्रमण कराया जाता है. इसके बाद इसे संगत जी प्रांगण में बने एक कमरे में रख दिया जाता है, जहां सालभर पुजारी उनकी पूजा करते हैं. यह स्थान सामाजिक स्तर पर भगवान गणेश की प्रतिमा का महत्व दर्शाता है. सात दिनों तक चलने वाले इस पूजा समारोह को समाज के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन