एचएम के पति निबटाते हैं स्कूल के कार्य

Updated:
विज्ञापन
एचएम के पति निबटाते हैं स्कूल के कार्य

शिक्षकों व कर्मी ने एचएम के पति पर स्कूल संचालन व मनमानी का लगाया आरोप

विज्ञापन

शिक्षकों व कर्मी ने एचएम के पति पर स्कूल संचालन व मनमानी का लगाया आरोप हिसुआ के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक टेन प्ल्स टू विद्यालय डफलपुरा का मामला बीइओ ने कहा- शिकायत मिली है, चेतावनी दी गयी है, जांच कर कार्रवाई होगी प्रतिनिधि, हिसुआ. हिसुआ के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक टेन प्लस टू विद्यालय डफलपुरा में कार्यरत प्रधानाध्यापिका अर्पणा सिंह के पति पर विद्यालय संचालन और मनमानी करने का आरोप शिक्षक व कर्मी ने लगाया है. बताया गया कि प्रधानाध्यापिका गया जी से अपने पति सुनील कुमार के साथ आती हैं और सुनील कुमार पूरी तरह से विद्यालय के कार्य में दखल देते हैं. प्रधान कक्ष में प्रधानाध्यापिका के साथ बैठते हैं. लिपिक पीकू कुमार ने बताया कि सुनील कुमार ही सारा कागजी काम करते हैं. कंप्यूटर वर्क, नामांकन का काम, सीसीटीवी कैमरे पर उनका एकाधिकार है. शिक्षक अनिल कुमार ने कहा कि प्रधानाध्यापिका के पति उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और धमकियां देते हैं. प्रधानाध्यापक चेंबर में बैठकर अपनी मनमानी करते हैं. स्थानीय लोगों और शिक्षकों की सूचना पर जब संवाददाता विद्यालय पहुंचे, तो प्रधानाध्यापक कक्ष में अर्पणा सिंह के साथ उनके पति सुनील कुमार कंप्यूटर पर बैठकर काम करते मिले. इस मामले पर प्रधानाध्यापिका ने सफाई दी कि मैं दिव्यांग हूं, इसीलिए पति सहयोग करते हैं. जब पूछताछ हुई, तो उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को बुला लिया. लेकिन, सीसीटीवी फुटेज दिखाने को कहा, तो उन्होंने इनकार कर दिया. बीइओ से बात करने पर प्रधानाध्यापिका ने वहां से पति को हटा दिया. इधर, प्रधानाध्यापिका की ओर से बताया गया कि पूर्व प्रधानाध्यापक और वर्तमान प्रधानाध्यापक के बीच तनातनी और पूर्वाग्रह की वजह से ऐसे आरोप लगाये जा रहे हैं. इस मामले पर बीइओ अमरजीत कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है. उन्हें चेतावनी दी गयी है. जांच कर कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Uday Kr Bharti

लेखक के बारे में

By Uday Kr Bharti

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन