ePaper

गारोबिगहा गांव में दुपट्टे से झूलता हुआ मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव

Updated at : 06 May 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
गारोबिगहा गांव में दुपट्टे से झूलता हुआ मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव

फिजिकल तैयारी के दौरान किशोरी की संदिग्ध मौत

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. जिले के नरहट थाना क्षेत्र के गारोबिगहा गांव में 16 वर्षीय किशोरी का शव दुपट्टे से झूलता हुआ पुलिस ने बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. परिवारजनों ने बताया कि किशोरी को उसी के दुप्पटे से फंदा लगाने कारण उसकी मौत हुई है. हालांकि पूरा मामला जांच का विषय है. बता दें कि नरहट थाना क्षेत्र के गारो बीघा गांव में फंदे से लटका एक किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृत किशोरी की पहचान जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के छोटकी अम्मा गांव निवासी धर्मेंद्र पांडेय की 16 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि प्रिया नानी के घर गारोबिगहा में रहकर पढ़ाई करती थी और वह बिहार पुलिस की तैयारी कर रही थी. बताया गया है कि प्रतिदिन वह सुबह में फिजिकल की तैयारी के लिए दौड़ती थी. इसी बीच आज सुबह बिम्ब मारने के दौरान दुपट्टे का फंदा लग गया. इससे उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है. मामले की जांच की जायेगी. बहरहाल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट क़े बाद पूरे मामले की जांच की जायेगी. ग्रामीणों में घटना को लेकर कई चर्चाएं हो रही है. खैर मामला, जो भी हो मृत प्रिया की सिपाही बनने की सपना अधूरा ही रह गया. जिस प्रिया ने सिपाही बनने अपनी जज्बा लेकर चली थी, उसकी मौत से हर कोई स्तभ है. ऐसे पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. प्रथम दृष्टया, तो बीम मारने की दौरान दुपट्टे फंसने से मौत की बात आ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन