नवादा में सिरदला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट के आरोपी, शराबी और दो वारंटी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार हुए आरोपियों की तस्वीर

Nawada News : सिरदला थाना पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी, शराब पीकर हंगामा करने वाले व्यक्ति और दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है.

विज्ञापन

Nawada News : सिरदला थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक आरोपी, शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति तथा दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया. यह जानकारी थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना कांड संख्या 129/26 के मारपीट मामले में हेमजाभारत गांव निवासी राजू कुमार, पिता विनोद राजबंशी, को गिरफ्तार किया गया. वह काफी दिनों से पुलिस की निगरानी में था.

शराब के नशे में हंगामा करने वाला भी पकड़ा गया

थाना कांड संख्या 204/26 में मूर्तियां गांव निवासी अशोक मिस्त्री, पिता सोहर मिस्त्री, को शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

दो वारंटियों को भी दबोचा

न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में लोदीपुर गांव निवासी संजय तांती एवं विजय तांती, दोनों पिता केसर तांती, को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों के विरुद्ध लंबे समय से वारंट लंबित था और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी.

फरार आरोपितों के खिलाफ अभियान जारी

थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि फरार आरोपितों, वारंटियों तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, मारपीट, शराब सेवन कर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने अथवा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और आम लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी.

Also Read : गया जी : 28 वर्षीय युवक दोस्तों संग नेपाल घूमने गया, पोखरा के प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान डूबकर मौत



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन