नवादा दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, फरार ससुर गिरफ्तार, अब पूरा आरोपी परिवार पहुंचा जेल

Author Kr manish dev|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी ससुर की तस्वीर

Nawada News : नवादा के रजौली में नवविवाहिता नेहा देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लंबे समय से फरार चल रहे मृतका के ससुर विनोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस गिरफ्तारी के साथ ही दहेज हत्या मामले के सभी नामजद आरोपी कानून की गिरफ्त में आ चुके हैं.

विज्ञापन

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र के अंधरवारी गांव में 30 अप्रैल को हुई नवविवाहिता नेहा देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मृतका के ससुर विनोद सिंह, पिता स्व. रामनंदन सिंह, को रजौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. इस गिरफ्तारी के साथ ही दहेज हत्या मामले के सभी नामजद आरोपी अब कानून की गिरफ्त में आ चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार के निर्देश पर एसआई सचिन कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद सिंह को गिरफ्तार किया. आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले के अंतिम मुख्य आरोपी को भी जेल भेज दिया गया है.

पति समेत परिवार के अन्य आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

पुलिस के अनुसार, इस चर्चित दहेज हत्या मामले में मृतका के पति अमित कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. वहीं, मामले में नामजद सास किरण देवी तथा ननद ऋचा कुमारी और सलोनी कुमारी ने पुलिस की दबिश के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. अब ससुर की गिरफ्तारी के बाद पूरे आरोपी परिवार पर कानून का शिकंजा कस गया है.

30 अप्रैल को हुई थी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

बताया जाता है कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुलना गांव निवासी होमगार्ड रामाशीष प्रसाद की पुत्री नेहा देवी की 30 अप्रैल को अंधरवारी स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. मृतका के पति अमित कुमार ने उसके पिता को केवल तबीयत खराब होने की सूचना दी थी. लेकिन जब परिजन नवादा सदर अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि नेहा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. अस्पताल कर्मियों के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोग शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे.

पिता के बयान पर दर्ज हुई थी दहेज हत्या की प्राथमिकी

घटना के बाद मृतका के पिता रामाशीष प्रसाद के बयान पर पति, ससुर, सास और ननदों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस ने क्रमिक कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार अथवा न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद जेल भेज दिया है. अब इस मामले में सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं.

Also Read : नवादा में सिरदला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट के आरोपी, शराबी और दो वारंटी गिरफ्तार



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन