नवादा में निलंबन के बावजूद विद्यालय में ड्यूटी करने का आरोप, विभागीय आदेश पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

रजिस्टर में बनी हाजरी

Nawada News : रजिस्टर में बना हाजरी

विज्ञापन

Nawada News : जिले के नरहट प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय, खुरद के प्रधान शिक्षक रविंद्र कुमार के निलंबन के बावजूद विद्यालय में ड्यूटी करने का मामला सामने आया है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना की ओर से तीन अगस्त 2026 को उन्हें निलंबित किया गया था. इसके बावजूद उनके विद्यालय पहुंचकर हाजिरी बनाने की बात सामने आने से विभागीय आदेश के अनुपालन पर सवाल उठ रहे हैं.

निरीक्षण में मिली थीं कई अनियमितताएं

दरअसल, पांच मई को विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई थीं. विभागीय आदेश के अनुसार, सुबह 10 बजे तक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी. इसके अलावा वास्तविक स्थिति से अधिक उपस्थिति दर्ज करने का मामला भी सामने आया था. निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई थी. विद्यालय, कक्षा और छात्र प्रबंधन में भी लापरवाही सामने आने की बात विभागीय आदेश में दर्ज की गई थी.

Also Read : नवादा में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दफनाए शव को निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विद्यालय व्यय की राशि के भुगतान में भी मिली अनियमितता

जांच के दौरान विद्यालय व्यय से संबंधित राशि के भुगतान में भी अनियमितता का मामला सामने आया. आरोप है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत चेक से भुगतान करने के बजाय बैंक खाते से राशि की निकासी कर खर्च किया गया. इन अनियमितताओं के आधार पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना की ओर से तीन अगस्त 2026 को प्रधान शिक्षक रविंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया था.

कोआकोल बीईओ कार्यालय बनाया गया है मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान प्रधान शिक्षक रविंद्र कुमार का मुख्यालय कोआकोल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है. ऐसे में निलंबन के बावजूद प्राथमिक विद्यालय, खुरद पहुंचकर हाजिरी बनाने की बात सामने आने से मामला गंभीर माना जा रहा है. अब इस पूरे मामले की विभागीय स्तर पर जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी.

Also Read : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रजौली में परेड का पूर्वाभ्यास पूरा, 12 विद्यालयों के 200 से अधिक बच्चे हुए शामिल


विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन